Site icon Yashbharat.com

प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग शहडोल-सागरटोला और पिछोर-दिनारा होंगे अपग्रेड, CM ने जताया आभार

07 01 2024 mohan yadav cm 202417 144710

MP प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग शहडोल-सागरटोला और पिछोर-दिनारा खंड पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-543 के शहडोल-सागरटोला खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे डिंडौरी और मंडला के पिछड़े इलाकों का शहडोल से संपर्क बेहतर होने के साथ कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम हो सकेगा।

इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय ने एक हजार 278 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री डॅा.मोहन यादव ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-543 के शहडोल-सागरटोला खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे डिंडौरी और मंडला के पिछड़े इलाकों का शहडोल से संपर्क बेहतर होने के साथ कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम हो सकेगा।

Exit mobile version