Latest
Indore. अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 10 अन्य बीमार
Indore. अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 10 अन्य बीमार


Indore. अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 10 अन्य बीमार हो गए हैं। शहर के एक अनाथ आश्रम में दो बच्चों की दो दिन में मौत हो गई। यह आश्रम शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में स्थित है
पता चला है कि यहां युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद इन्हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके बाद एक बच्चे की मौत रात में हुई। दूसरे बच्चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत की सूचना पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचे।
जानकारी मिली है कि बच्चों के खून में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ी है। बच्चों को एमवाय अस्पताल से चाचा नेहरू अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया।