Site icon Yashbharat.com

आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 6 की मौके पर मौत… कांकेर में दिल दहला देने वाला हादसा

09 10 2020 seoni two car road accident 2020109 134017

आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 6 की मौके पर मौत… कांकेर में दिल दहला देने वाला हादसा।कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Exit mobile version