गर्मी में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन: ट्राई करें कर्नाटक की खास ‘खीरा इडली’, जानें आसान रेसिपी
गर्मी में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन: ट्राई करें कर्नाटक की खास ‘खीरा इडली’, जानें आसान रेसिपी
गर्मी में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन: ट्राई करें कर्नाटक की खास ‘खीरा इडली’, जानें आसान रेसिपी, अगर आप रोज़ाना की वही इडली-डोसा खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। साउथ इंडिया की पारंपरिक डिश खीरा इडली, जिसे कर्नाटक के तटीय इलाकों में ‘सौकयी कडुबू’ कहा जाता है, गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट और रिफ्रेशिंग मील है। हल्की, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर ये डिश आपके लंच या टिफिन के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
गर्मी में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन: ट्राई करें कर्नाटक की खास ‘खीरा इडली’, जानें आसान रेसिपी
क्या है खास इस इडली में?
खीरा इडली ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें इस्तेमाल होने वाला खीरा शरीर को ठंडक देता है, वहीं दही और दाल इसे पौष्टिक बनाते हैं। यही वजह है कि यह गर्मियों में बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
ज़रूरी सामग्री (Ingredients)
कद्दूकस किया हुआ खीरा – 2 कप
इडली रवा – 1.5 कप
ताजा नारियल – ½ कप
भीगी हुई चना दाल – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – थोड़ा सा
दही – 5-6 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बनाने की आसान विधि
सबसे पहले खीरे को धोकर बिना छीले कद्दूकस कर लें। अब एक बड़े बर्तन में खीरा और इडली रवा डालकर अच्छे से मिला लें। मिक्सर में नारियल और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लें और इस मिश्रण को भी इसमें मिला दें। अब इसमें भीगी हुई चना दाल, कटा हुआ हरा धनिया और नमक डालें। अंत में दही मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।इस बैटर को इडली मोल्ड या कटोरी में डालकर स्टीम करें। अगर केले के पत्ते उपलब्ध हों, तो उसमें लपेटकर स्टीम करने से स्वाद और भी बढ़ जाता है।
चटनी के साथ बढ़ाएं स्वाद
गरमा-गरम खीरा इडली को नारियल-टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। इसके लिए चना दाल, उड़द दाल, लाल मिर्च और करी पत्ते को भूनकर उसमें नारियल, टमाटर और इमली डालकर पीस लें और ऊपर से राई का तड़का लगाएं। अगर आप गर्मी में कुछ हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो खीरा इडली जरूर ट्राई करें। यह ना सिर्फ पेट के लिए हल्की है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।