Site icon Yashbharat.com

ट्रंप का टैरिफ हमला: शेयर बाजार 500 अंक लुढ़का, रुपया 26 पैसे कमजोर

Screenshot 20250403 114520 Chrome

ट्रंप का टैरिफ हमला: शेयर बाजार 500 अंक लुढ़का, रुपया 26 पैसे कमजोर।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य देशों से आने वाली चीजों पर टैरिफ का एलान कर दिया है। भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह टैक्स चीन और बांग्लादेश पर लगाए गए टैक्स से कम है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, चीन पर 34 प्रतिशत, वियतनाम पर 46 तो बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत का शुल्क लगाया गया है। अमेरिका के बाजार में ये देश भारत के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।

मसलन, बांग्लादेश का गारमेंट अब अमेरिका में भारत के गारमेंट के मुकाबले अधिक महंगा होगा। चीन और वियतनाम इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा विक्रेता है और इन दोनों देशों के सामान अब भारत के सामान की तुलना में अधिक महंगे होंगे। इसका फायदा भारत को मिलेगा।

ब्राजील, ब्रिटेन पर जरूर भारत की तुलना कम शुल्क लगाया गया है, लेकिन ये अमेरिका में उन वस्तुओं की सप्लाई नहीं करते हैं जिनकी सप्लाई भारत करता है।

Exit mobile version