Site icon Yashbharat.com

Trump-Munir Meeting: मुनीर की अमेरिका में मदद की तलाश, ट्रंप से करेंगे लंच

फिर आया 8 तारीख का संयोग, जब पीएम मोदी ने चुना सिखाने का खास दिन

Trump-Munir Meeting: मुनीर की अमेरिका में मदद की तलाश, ट्रंप से करेंगे लंच, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिकी मेहमान बने हैं। मुनीर व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ लंच करेंगे। गौरतलब है कि बीते सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बड़ी चोट पहुंचाई। भारत से मिली इस करारी शिकस्त के बाद अब मुनीर अमेरिका के सामने हाथ फैला रहे हैं।

Trump-Munir Meeting: मुनीर की अमेरिका में मदद की तलाश, ट्रंप से करेंगे लंच

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों के साथ-साथ सैन्य अड्डों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद भारत के सात सर्वदलीय शिष्टमंडल ने 33 देशों में दहशतगर्दों का समर्थन करने वाली पाकिस्तानी सेना की पोल खोली। भारतीय सेना ने संतुलित और सटीक सैन्य अभियानों के दौरान नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

इसमें कुछ पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में हैं, जबकि कुछ पाकिस्तान की सीमा के भीतर। भारत के साथ उपजे तनाव और रिश्तों की तल्खी को भूलने का दिखावा कर रही पाकिस्तानी सेना अमेरिका से समर्थन की आशा कर रही है। इसी जद्दोजहद में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका पहुंचे हैं। मुनीर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम आज लंच करने वाले हैं।

अमेरिका पाकिस्तान की तारीफों के पुल बांध रहा है…

इसी बीच कुछ ही दिन पहले सामने आया अमेरिकी रक्षा विभाग की अहम इकाई- यूएस सेंट्रल कमांड (USCENTCOM) के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला का बयान भी चर्चा में है। कुरिल्ला ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान को एक ‘अभूतपूर्व’ साझेदार बताया है। ऐसे में सबकी नजरें पाकिस्तान और अमेरिका के बीच होने वाली इस बैठक और व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ मुनीर के लंच पर टिकी हैं।

व्हाइट हाउस में लंच से पहले भारत से पीएम मोदी की दो टूक

अमेरिका में दोपहर के इस भोज से पहले भारत ने अमेरिका को दो टूक संदेश भी दिया है। पीएम मोदी ने फोन पर बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाकिस्तान के अनुरोध के बाद रोका गया था। इसमें अमेरिकी मध्यस्थता या व्यापार सौदे की पेशकश जैसी कोई वजह नहीं थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले महीने सात मई को हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और 10 मई को सीजफायर की घोषणा के बाद ट्रंप और पीएम मोदी ने पहली बार बातचीत की है। यही नहीं पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण को ठुकरा दिया और कहा कि कनाडा से लौटते समय उनका वाशिंगटन में रुकना संभव नहीं है।

भारतीय समयानुसार कितने बजे होगी ट्रंप-मुनीर बैठक?

अमेरिका के स्थानीय समयानुसार 18 जून की दोपहर करीब एक बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में दोपहर के भोजन (लंच) के लिए आमंत्रित किया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी मेहमान की यह बैठक व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में होगी। भारतीय समयानुसार दोनों की बैठक आज रात करीब 8-9 बजे होगी।

Exit mobile version