Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

ट्रक का डीजल टैंक फटा – लगी आग, जान बचाने कूदे चालक की मौत

ट्रक का डीजल टैंक फटा – लगी आग, जान बचाने कूदे चालक की मौत हो गई। सोहागी घाटी एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जाता है कि हादसे के समय ट्रक की गति बहुत तेज थी मोड़ अचानक आने के कारण नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद डीजल टैंक फट गया, जिससे ट्रक में आग लग गई।

चालक जान बचाने के लिए कूदा, लेकिन उसकी मौत हो गई

आग भड़कते ही ट्रक के चालक जान बचाने के लिए कूदा, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी सोहागी जे पी ठाकुर सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन रोक दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम