Site icon Yashbharat.com

बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा: थाना माधव नगर का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

IMG 20240813 WA0021

कटनी। बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा: थाना माधव नगर का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो गया है।’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत थाना माधव नगर, जिला कटनी द्वारा मानसरोवर कॉलोनी में स्थित सिकांगो स्कूल के बच्चों के साथ साइकिल रैली , सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.)के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं सीएसपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी, थाना स्टॉफ, स्कूली बच्चों को 9 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर गर्व से “भारत माता की जय” के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए मानसरोवर कॉलोनी छात्र छात्राओं के साथ साइकिल रैली निकाली एवम् सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी वर्गों—बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं, और स्कूल के विद्यार्थियों—को आगामी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने और राष्ट्रध्वज का सम्मान बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

थाना माधव नगर द्वारा इस आयोजन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी, उनि प्रतीक्षा सिंह, प्र. आर. आशीष श्रीवास, रवि मोहन, आर. सनोज, गौरव, साहू एवम् प्राचार्य मोहन नागवानी व शिक्षक गण सहित स्कूली बच्चों के साथ मानसरोवर कॉलोनी में साइकिल रैली एवम् सेल्फी के माध्यम से न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करते हुए आमजन, बच्चों के मन से पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच का भाव जाग्रत किया है।

Exit mobile version