Latest

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण का आयोजन ” एक पेड़ माँ के नाम

कटनी। गत दिवस दिल्ली पब्लिक स्कूल में सी. बी. एस. ई. के दिशा निर्देश पर विद्यालय में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों ने विद्यालय परिसर में शिक्षकों के साथ मिलकर वृक्ष लगाए। पेड़ और वन वायु और जल की गुणवत्ता में सुधार करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को रोकते हैं, तूफानी पानी और बाढ़ को कम करते हैं, अपने आसपास के वातावरण को छाया और ठंडक प्रदान करते हैं, ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, वन्य जीवन के लिए आवास प्रदान करते हैं, संपत्ति के मूल्यों में वृद्धि करते हैं, और मानव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

इस वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा दुबे एवं उपप्राचार्या श्रीमती शबनम अख्तर ने बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम