Site icon Yashbharat.com

रीवा से भोपाल की यात्रा अब और आसान: भोपाल-रीवा-भोपाल के मध्य नियमित रेल सेवा का संचालन शुरू

indian railway

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं विंध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर रीवा के बीच नई रेलसेवा संचालन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार और रीवा से शनिवार एवं सोमवार को नियमित रेलसेवा के तौर पर संचालन किया जायेगा। इस नई रेलसेवा की विस्तृत समय सारिणी निम्नानुसार रहेगी।

भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित रेलसेवा

गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02 अगस्त 2024 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03 अगस्त 2024 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:18 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजिशन इस नई रेल सेवा में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

 

Exit mobile version