Site icon Yashbharat.com

ट्रांसपोर्ट नगर तत्काल शुरू हो, शहर से शिफ्ट हों ट्रांसपोर्ट व्यवसाय : मिथलेश जैन,वरिष्ठ पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग, शहर की यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

IMG 20260410 WA0056

 

ट्रांसपोर्ट नगर तत्काल शुरू हो, शहर से शिफ्ट हों ट्रांसपोर्ट व्यवसाय : मिथलेश जैन,वरिष्ठ पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग, शहर की यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं पर जताई चिंत

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं अधिवक्ता मिथलेश जैन ने ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल प्रारंभ करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शहर के भीतर संचालित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित कराने की मांग की है।

पार्षद मिथलेश जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना लगभग 40 वर्ष पूर्व तैयार की गई थी। इसके तहत वहां विकास कार्य कराए गए और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भूखंड भी आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य भूखंडों की नीलामी के लिए भी कई बार कार्यवाही की जा चुकी है। इसके बावजूद ट्रांसपोर्ट नगर को पूरी तरह से संचालित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने मांग की है कि अन्य ट्रांसपोर्ट एवं परचून ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भी नियमानुसार भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि सभी संबंधित व्यवसायियों को वहां व्यवस्थित रूप से अपना कारोबार संचालित करने का अवसर मिल सके।

जैन ने कहा कि शहर के भीतर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय संचालित होने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी गतिविधियों को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से इस दिशा में तत्काल पहल कर ट्रांसपोर्ट नगर को शुरू कराने की मांग की है।

 

Exit mobile version