Site icon Yashbharat.com

MP में 12 हजार पटवारियों का ट्रांसफर: राजस्व विभाग का बड़ा फैसला, गृह तहसीलों से हटाए जाएंगे अधिकारी

Screenshot 20250125 000252 Chrome

MP में 12 हजार पटवारियों का ट्रांसफर: राजस्व विभाग का बड़ा फैसला, गृह तहसीलों से हटाए जाएंगे अधिकारी। प्रदेश में गृह तहसील और गृह अनुविभाग में पदस्थ पटवारी व आरआइ हटाए जाएंगे। इस संबंध में राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी करते हुए ऐसे पटवारी जो गृह तहसील में पदस्थ हैं और राजस्व निरीक्षक (आरआइ) गृह अनुविभाग में पदस्थ हैं, उनपर कार्रवाई करने को कहा है।

MP में 12 हजार पटवारियों का ट्रांसफर: राजस्व विभाग का बड़ा फैसला, गृह तहसीलों से हटाए जाएंगे अधिकारी

फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी पर जबलपुर में पड़ोसी की कार में स्क्रैच मारने का आरोप

मध्य प्रदेश के करीब 12 हजार पटवारी और राजस्व निरीक्षक का ट्रांसफर होने जा रहा है. इस संबंध में राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे पटवारी जो गृह तहसील में पदस्थ हैं और राजस्व निरीक्षक (आरआइ) गृह अनुविभाग में पदस्थ हैं, उनको हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाए।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दिया आदेश

दरअसल, राजस्व विभाग को शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि अधिकांश जिलों में पटवारी अपने गृह तहसील और राजस्व निरीक्षक (आरआइ) अपने गृह अनुविभाग में पदस्थ हैं। इससे शासन की कार्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टरों से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वे ऐसे पटवारियों को चिह्नित कर सूची तैयार करें और हटाने की कार्रवाई की जाए।

मध्य प्रदेश में कुल 25 हजार पटवारी अभी पदस्थ हैं।
50 प्रतिशत पटवारी ऐसे है जो गृह तहसील में पदस्थ हैं।
मामला आलोक में आते ही राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को आदेश दिया।

Exit mobile version