Transfer in MP : भोपाल । प्रदेश सरकार ने बुधवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जबलपुर नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार सिंह को हटाकर उनकी जगह ग्वालियर के अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को पदस्थ किया है। अब कुमार उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में उपसचिव होंगे।
वहीं रीवा कमिश्नर अशाेक कुमार भार्गव को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का सचिव बना दिया गया है। मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक राजेश कुमार सिंह अब रीवा संभाग के कमिश्नर होंगे।

