Site icon Yashbharat.com

Transfer In MP: कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्‍टर, संजय गुप्‍ता श्रम आयुक्‍त बनाए गए

images 79

Transfer In MP: कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्‍टर, संजय गुप्‍ता श्रम आयुक्‍त बनाए गए । मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आशीष सिंह को इंदौर कलेक्‍टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्‍टर इलैया राजा टी को अब मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। आशीष सिंह इससे पहले भोपाल कलेक्‍टर थे।

 

कौशलेंद्र को अब भोपाल का दायित्‍व

भोपाल कलेक्‍टर का दायित्‍व अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया है। वे इससे पहले मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक थे।

संजय गुप्‍ता श्रम आयुक्‍त बने

सचिव संजय गुप्‍ता को श्रम आयुक्‍त बनाया गया है जबकि रीवा संभाग आयुक्‍त अनिल सुचारी को सामान्‍य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।

Exit mobile version