Transfer in Madhya Pradesh: भोपाल। प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। उज्जैन कमिश्नर आनंद शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सचिव पदस्थ किया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में दो सचिव हो जाएंगे। वहीं, रेून तिवारी को सचिव अनुसूचित जाति कल्याण बनाया गया है। संदीप माकिन को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद शिवम वर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद संदीप माकिन को नगर निगम आयुक्त ग्वालियर के पद से हटाया गया है। दरअसल, ग्वालियर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर कचरा सड़कों पर फेंक दिया और धरने पर भी बैठक गए थे।
इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था और कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के बाद उन्हें हटा दिया था। इस जगह पर सामान्य प्रशासन विभाग ने ग्वालियर जिला पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा को पदस्थ किया है। वहीं, खंडवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह का तबादला मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है।