Site icon YASHBHARAT.COM

Train Cancelled: समुद्री तूफान ‘अकवान’ का कहर, वंदे भारत समेत 28 ट्रेनें रद्द, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

wp 1694186196535

Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद

Train Cancelled:समुद्री तूफान ‘अकवान’ का कहर, वंदे भारत समेत 28 ट्रेनें रद्द, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/कोलकाता। ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार को कम से कम 28 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पुरी जाने वाली या वहां से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची

दक्षिण-पूर्व रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम की आशंका के चलते गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड रूट की कई ट्रेनों का परिचालन रोका गया है। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं:

  • हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (शुक्रवार)
  • शालीमार-पुरी एक्सप्रेस और भांजपुर-पुरी एक्सप्रेस (गुरुवार)
  • पुरी-भांजपुर एक्सप्रेस (शुक्रवार)
  • बांगरीपोसी-पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस (शुक्रवार)
  • ब्रह्मपुर-टाटानगर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस (शुक्रवार)

तूफान ने बदला रास्ता, नरसापुर और पुरी के बीच टकराने की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने अपना मार्ग बदल लिया है। अब इसके शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। लैंडफॉल के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और मछुआरों को चेतावनी

चक्रवात के प्रभाव से 19 से 21 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं:

 पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी कोलकाता में 19 से 21 नवंबर के बीच गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी देते हुए मछुआरों को 19 और 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल के तट के आसपास और गहरे समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।

Exit mobile version