Site icon Yashbharat.com

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ न्यू क्रिमिनल लॉ का प्रशिक्षण कार्यक्रम

IMG 20250503 WA0059

 

प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑडियो वीडियो सहित एक-एक पहलू पर किया गया ध्यान केंद्रित
पुलिस मुख्यालय भोपाल दवारा जिला स्तर पर NEW CRIMINAL LAW का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश के पालन मे श्री अभिजीत कुमार रंजन( भा.पु.से)पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन मे व डॉक्टर श्री संतोष कुमार डहेरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन मे जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार कटनी में तीन दिवसीय न्यू क्रिमिनल लाँ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा नये कानून के क्रियान्वन में प्रक्रियाओं का महत्व एवं थानों में नये कानून के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान निराकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि डिजिटाइजेशन युग, तकनीकी युग मे अपराध और अपराधी तकनीकी रूप विकसित हो चुके हैं । इस स्थिति में पुलिस को सिस्टमैटिक चेंज अपने आप में लाना होगा। पुलिस को सारी तकनीकों से लैस होकर स्वयं को अपडेट रखना होगा जिससे वे अपनी क्षमताओं और दक्षता का विकास कर सकें। व समाज को एक बेहतर पुलिसिंग दे सके।

तकनीक एवं सामाजिक परिवर्तन के अनुरूप नये विधान एवं कानून को लागू किया जा रहा है पुराना क्रिमिनल लॉ “दंड” (punishment) आधारित था लेकिन 1 जुलाई 2024 से लागू नवीन अपराधिक नियम “न्याय”(justice)”पर आधारित है । इसका उद्देश्य यह है कि पीड़ित चाहे वह किसी भी वर्ग, पृष्ठभूमि का हो उसे न्याय समय पर मिले। तुलनात्मक कानून में नई धाराएं जोड़ी भी गई है तथा कुछ पुरानी धाराएं निरस्त भी की गई है। गवाहों की सुरक्षा एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यो का समावेशन किया गया है।जिसकी विस्तृत समझ एवं विशेषज्ञता का ज्ञान प्रत्येक पुलिस कर्मी को होना नितांत आवश्यक है। तीन दिवसीय
न्यू क्रिमिनल लॉ प्रशिक्षण के अंतर्गत नये पोर्टल, नये एप्स बारे में जैसे, e- साक्ष्य, e- रक्षक ,NCRB संकलन एप, e -FIR , i-RED ,e-विवेचना, e-DAR, CCTNS न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित ICGS app, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित ITS-O app, Forensic science laboratory से संबंधित नियम , जप्ती प्रक्रिया, घटनास्थल निरीक्षण पुलिस अनुसंधान संबंधी ,नये परिवर्तनो का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, डीएसपी हेडक्वार्टर उमराव सिंह, डीसीबी प्रभारी निरीक्षक संदीप अयाची , कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक सुदेश समन, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित थाना प्रभारी, उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित कुल 235 पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

Exit mobile version