Site icon Yashbharat.com

कटनी में ‘ई-विकास’ प्रणाली लागू, प्रशिक्षण शुरू

कटनी में 'ई-विकास' प्रणाली लागू, प्रशिक्षण शुरू

कटनी में 'ई-विकास' प्रणाली लागू, प्रशिक्षण शुरू

कटनी। कटनी में ‘ई-विकास’ प्रणाली लागू, प्रशिक्षण शुरू किसानों को उर्वरक वितरण में सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में 1 अप्रैल से ‘ई-विकास’ (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली लागू की गई है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम सहायक, पटवारी, पैक्स समिति प्रबंधक और डबल लॉक केंद्र प्रभारियों के लिए 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर इन सरकारी कर्मचारियों को नई प्रणाली की बारीकियां सिखा रहे हैं।

गुरुवार को प्रशिक्षण विकासखंड ढीमरखेड़ा और बड़वारा में आयोजित किया गया। इसके पूर्व, बुधवार को विकासखंड रीठी और बहोरीबंद में प्रशिक्षण दिया गया था, जबकि विकासखंड विजयराघवगढ़ और कटनी में 10 अप्रैल को प्रशिक्षण होगा।

कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को प्रशिक्षण स्थल और तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी है। कृषि विस्तार अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स कालू चौधरी, मोहन सोलंकी, विकास पाटीदार, रामाकांत गौर और हरिओम चंद्रवंशी प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं।

‘ई-विकास’ प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, कालाबाजारी रोकी जाएगी और वास्तविक लाभार्थी तक खाद की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Exit mobile version