Site icon Yashbharat.com

Train Ticket Bookings: 100 रुपए तक का Cashback, यहां रेल टिकट बुकिंग पर कोई फीस भी नहीं

658276 irctc amazon

Train Ticket Bookings on Amazon India: रेल टिकट अब अमेजन पर भी बुक किया जा सकता है। Amazon India ने आईआरसीटीसी के साथ करार किया है।

पहले टिकट की बुकिंग पर आकर्षक ऑफर भी हैं। Amazon India की वेबसाइट के मुताबिक, पहली ट्रेन टिकट की बुकिंग पर 100 रुपए तक का 10 फीसदी Cashback ऑफर दिया जा रहा है।

Amazon India के प्राइम कस्टमर्स के लिए यह ऑफर 12 फीसदी यानी करीब 120 रुपए तक का है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

अभी Amazon ने सेवा और भुगतान गेटवे लेनदेन शुल्क भी माफ कर दिया है। इस लॉन्च के साथ अमेजन पे (Amazon Pay) ने अब ट्रेन सेवा को भी अपनी बुकिंग सर्विस से जोड़ लिया है। यानी अब अमेजन पर बस, ट्रेन और प्लेन की बुकिंग की जा सकती है।

इस नई पेशकश के साथ ग्राहक अमेजन ऐप पर सभी श्रेणी की ट्रेनों में सीट की उपलब्धता और रिजर्वेशन की स्थिति जांच पाएंगे। लेन देन आसान बनाने के लिए अमेजन पे बैलेंस वॉलेट में पैसा प्री-लोड करने की सुविधा दी गई है। यहां महज एक क्लिक में भुगतान किया जा सकता है।

इसके अलावा, Amazon.in अपने ग्राहकों को PNR स्थिति की लाइव जांच (केवल अमेजन पर बुक किए गए टिकट के लिए), Amazon पर बुक किए गए टिकटों के डाउनलोड और कैंसिल करने की सुविधा दे रहा है। अमेजन पे बैलेंस के साथ भुगतान करने वाले ग्राहकों को भी टिकट रद्द करने या बुकिंग कैंसिल होने पर राशि तत्काल वापसी मिलेगी।

अमेजन की इस नई सुविधा के बारे में विकास बंसल (निदेशक अमेजन पे) ने बताया, हम IRCTC के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं और अपने ग्राहकों का जीवन सुविधाजनक बनाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले साल हमने अमेजन पर फ्लाइट्स और बस टिकट बुकिंग शुरू की। इस तरह अब अमेजन पर सभी प्रकार की यात्रा के टिकट बुक किए जा सकते हैं। अमेजन ऐप पर ये तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Exit mobile version