Site icon Yashbharat.com

Train-शारदीय नवरात्र 2026: मैहर में रुकेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

71fe0191 a0ac 4d60 ad93 3bce0e3c7860 1662435658127

Train-शारदीय नवरात्र 2026: मैहर में रुकेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

रायपुर: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां शारदा देवी (मैहर, मध्य प्रदेश) और मां बम्लेश्वरी देवी (डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़) के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। पर्व के दौरान मैहर और डोंगरगढ़ स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और त्योहारी यात्रा के दबाव को देखते हुए कई ट्रेनों के अस्थायी ठहराव (Temporary Stoppage), फेरों में बढ़ोतरी और अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर में 5 मिनट का ठहराव

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले मैहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है:

श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

रेलवे के इस फैसले से विंध्य क्षेत्र और मैहर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर जाने वाले लाखों दर्शनार्थियों के साथ-साथ त्योहारी सीजन में सफर करने वाले आम यात्रियों को भी आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। Train-शारदीय नवरात्र 2026: मैहर में रुकेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

Exit mobile version