Train Schedule: घुनवारा रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन के स्टापेज की सौगात
Train Schedule: घुनवारा रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन के स्टापेज की सौगात
Train Schedule: घुनवारा रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन के स्टापेज की सौगात मिली।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल रेलगाड़ी का प्रायोगिक ठहराव घुनवारा रेलवे स्टेशन पर आगामी छह माह तक देने का निर्णय लिया गया है। ठहराव की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं :-
गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस दोनों दिशाओ में दिनांक 21 फरवरी 2024 से घुनवारा स्टेशन पर ठहराव प्रारम्भ किया। जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11705 का घुनवारा स्टेशन में आगमन/प्रस्थान सुबह 09:45/09:46 बजे तथा इसी प्रकार रीवा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11706 का घुनवारा स्टेशन में आगमन/प्रस्थान सायं 16:07/16:08 बजे रहेगा।
यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस, रेल मदद 139 से भी रेलगाड़ी के ठहराव की जानकारी प्राप्त कर सकते है।