Latest

Train Running Status: आज से 23 अगस्त तक अलग-अलग तिथि में रद्द रहेंगी 19 ट्रेनें

Train Running Status: आज से 23 अगस्त तक अलग-अलग तिथि में रद्द रहेंगी 19 ट्रेनें । रेलवे ने चौथी लाइन को सक्ती रेलवे स्टेशन से जोड़ने और इस स्टेशन यार्ड का रिमाडलिंग कार्य करने का निर्णय लिया है। इसे पूरा करने के लिए ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ेगा। नौ से 23 अगस्त तक अलग-अलग तिथि में 19 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होने से संबंधित जानकारी जारी कर दी है। जिससे की यात्रियों को परेशानी न हो।

सक्ती स्टेशन हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित है। इस लाइन पर नागपुर से बिलासपुर और यहां से झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन बिछाई जा रही है। इनमें से कुछ सेक्शनों में चौथी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। लाइन के साथ-साथ उनमें ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसके तहत ही सक्ती रेलवे स्टेशन का रिमाडलिंग एवं चौथी लाइन को इस स्टेशन से जोड़ने की तैयारी है।

इस कार्य को पूरा करने के लिए सक्ती स्टेशन में 10 से 22 अगस्त तक नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से नौ से 23 अगस्त तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें तो 13 दिन तक नहीं चलेगी। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 10 से 22 अगस्त तक सक्ती रेलवे स्टेशन के स्थान पर जेठा पैसेंजर हाल्ट में ट्रेनों के ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई है।

जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेगी रद

 

10 से 22 अगस्त तक 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।
10 से 22 अगस्त 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ।
09 से 22 अगस्त 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।
10 से 23 अगस्त 08735 रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।
09 से 21 अगस्त 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस ।
10 से 22 अगस्त 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
09 से 21 अगस्त 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस ।
09 से 21 अगस्त 18110 इतवारी-टाटानगर- एक्सप्रेस ।
09 अगस्त 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस।
10 अगस्त 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस।
10 अगस्त 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस।
13 अगस्त 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस।
12 अगस्त 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस।
14 अगस्त 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस।
11 अगस्त 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस।
13 अगस्त 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रे।
14 अगस्त 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस।
16 अगस्त 12879 कुर्ला भुवनेश्वर- एक्सप्रेस ।
10 से 22 अगस्त 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर व झारसुगुड़ा के मध्य।

कल चार घंटे देर से छूटेगी उत्कल

एक्सप्रेस इस नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 12 अगस्त पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पुरी से चार घंटे देरी और राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।

Back to top button