Train Parcel service, booking banned On 26 January: गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट: नई दिल्ली की ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक बंद रहेगी पार्सल सेवा, बुकिंग पर रोक रहेगी। सुरक्षा कारणों के चलते नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली क्षेत्र (यानी नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित) पर अस्थाई रोक रहेगी।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज, पैकिंग से मुक्त रहेंगे। सिर्फ यात्री कोच में व्यक्तिगत सामान की अनुमति रहेगी।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, काशी विश्वनाथ, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट समेत अन्य ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर अस्थाई प्रतिबंध है।
