Site icon Yashbharat.com

Train: समर में घर जाना आसान! LTT-बनारस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

india maharashtra prospective image of two indian train with rail between them with gloomy

20/10/2019 India, Maharashtra prospective image of two Indian train with rail between them with gloomy sky. Train to GOA. overpopulation concept

Train: समर में घर जाना आसान! LTT-बनारस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल, गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और वाराणसी (बनारस) के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में आसानी होगी।

Eid-ul-Fitr 2026: भारत में कब और क्यों अलग-अलग राज्यों में मनाई जा रही है ईद?

Train: समर में घर जाना आसान! LTT-बनारस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01073/01074 एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से शुरू होकर तय शेड्यूल के अनुसार संचालित होगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

टाइमिंग की बात करें तो

01073 (LTT से बनारस): 1 से 30 अप्रैल तक हर बुधवार और गुरुवार दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।  01074 (बनारस से LTT): 3 अप्रैल से 2 मई तक हर शुक्रवार और शनिवार सुबह 5:30 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी शामिल हैं। ट्रेन ठाणे, नासिक रोड, भुसावल, झांसी और प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।

रेलवे का कहना है कि यह स्पेशल ट्रेन खासतौर पर त्योहार और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है, ताकि भीड़ कम हो और सफर आरामदायक बन सके।

Exit mobile version