Site icon Yashbharat.com

Train cancelled enquiry नान-इंटरलाकिंग कार्य के लिए इस रूट की कई ट्रेनें रद्द

images 44

Train cancelled enquiry आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पलवल-मथुरा के बीच नान-इंटरलाकिंग कार्य के लिए कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया जा रहा है। भुसावल मंडल से चलने वाली ट्रेनों पर इसका प्रभाव है।

ट्रेन नंबर 11057 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस 20 जनवरी 24 से तीन फरवरी तक, ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर-दादर एक्सप्रेस 23 जनवरी से छह फरवरी तक, ट्रेन नंबर 12147 कोल्हापुर-हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 30 जनवरी से 24 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 12148 हज़रत निज़ामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस एक से 24 फरवरी तक, ट्रेन नंबर 12171।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार सुपर एक्सप्रेस 22 जनवरी से एक फरवरी तक, ट्रेन नंबर 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपर एक्सप्रेस 23 जनवरी से दो फरवरी 24 तक, ट्रेन नंबर 12629 यशवंतपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 23 जनवरी से एक फरवरी तक, ट्रेन संख्या 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस 26 जनवरी से सात फरवरी तक रद रहेगी।

ट्रेन नंबर 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 21 जनवरी से चार फरवरी तक, ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 23 जनवरी से छह फरवरी तक, ट्रेन नंबर 12751 नांदेड़-जम्मू तवी हमसफ़र एक्सप्रेस यात्रा 26 जनवरी से दो फरवरी तक, ट्रेन नंबर 12752 जम्मू तवी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस 26 जनवरी और चार फरवरी को रद रहेगी

Exit mobile version