Site icon Yashbharat.com

Train Cancelled: विंध्याचल एक्सप्रेस सहित 6 जोड़े ट्रेनें फिर निरस्त अधोसरंचना कार्य के चलते रेलवे का निर्णय, यात्री होंगे परेशान

wp 1694186196535

Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद

विंध्याचल एक्सप्रेस सहित 6 जोड़े ट्रेनें फिर निरस्त
अधोसरंचना कार्य के चलते रेलवे का निर्णय, यात्री होंगे परेशान। अधोसरंचना कार्य के चलते रेलवे का निर्णय, यात्री होंगे परेशान। रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल में अधोसंरचना कार्य के चलते पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 6 जोड़े यात्री गाडिय़ों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

जिन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है, उसमें भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, कटनी-इटारसी-कटनी मेमू, कटनी, चिरमिरी-कटनी पैसेंजर, भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस शामिल है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 11272/71 भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस कम पैसेंजर 16 सितम्बर 2023 से 18 सितम्बर तक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस कम पैसेंजर 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस 16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस 17 सितम्बर से 24 सितम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 16 सितम्बर से 19 सितम्बर तक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 17 सितम्बर से 20 सितम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06619/20 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू स्पेशल 16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06603/04 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू स्पेशल 16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक निरस्त रहेगी।

Exit mobile version