Site icon Yashbharat.com

Train Cancelled: इन रूट पर जाने वाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त-देखें लिस्ट

wp 1694186196535

Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद

Train Cancelled: इन रूट पर जाने वाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त-देखें लिस्ट, दिल्ली से बिहार सफर करने वाले यात्रियों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इंडियन रेलवे ने इन रूट पर जाने वाली की कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. इन ट्रेनों को निरस्त करने के पीछे का कारण है, प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर के प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य चलना. आगामी कुंभ की तैयारियों को लेकर प्रयागराज स्टेशन को व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.

इसी कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया है और कुछ के रास्तों में भी बदलाव किया है. रेलवे के तरफ से लिए गए इस फैसले के कारण इस रूट पर जाने वाले सभी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस रूट पर कुल 31 ट्रेनों के रूट में बदलाव और निरस्त किया गया है.

इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त

गया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (03635)- 11 जून से 25 जुलाई तक के लिए निरस्त कर दी गई है. वहीं आनंद विहार टर्मिनल- गया (03636)- 12 जून से 26 जुलाई तक निरस्त रहेगी, जिससे यात्रियों को इस ट्रेन से जाने की सुविधा नहीं मिल पाएगी. आरा-आनंद विहार टर्मिनल (03227)- 12 जून से 26 जुलाई तक अपने रूट पर नहीं चलेगी. इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को 26 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा.

आनंद विहार टर्मिनल-आरा (03228)- 12 जून से 27 जुलाई तक निरस्त रहेगी, इस रूट पर यात्री 27 जुलाई तक नहीं जा सकेंगे.पटना-आनंद विहार टर्मिनल (02351)- 11 जून से 25 जुलाई तक निरस्त रहेगी. पटना जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा.आनंद विहार टर्मिनल- पटना (02352)- 12 जून से 26 जुलाई तक निरस्त रहेगी, जिससे इस रूट पर यात्रियों को नहीं जाने दिया जाएगा.

दिल्ली से बिहार जाने वाली 31 ट्रेनों में कुछ को निरस्त किया गया है कुछ के रूट में बदलाव किया गया है.

Exit mobile version