Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली रेलगाड़ियों में परिवर्तन: जानें कौन सी गाड़ियाँ हुईं निरस्त
Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली रेलगाड़ियों में परिवर्तन: जानें कौन सी गाड़ियाँ हुईं निरस्त

Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली रेलगाड़ियों में परिवर्तन हुआ है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत उमरिया स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के दौरान कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली निरस्त रेलगाड़ियों कापमरे विवरण इस प्रकार है।
पमरे से गुजरने वाली प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ
1) दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2) दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3) दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4) दिनांक 28 अगस्त से 06 सितम्बर 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5) दिनांक 29 अगस्त, 02 सितम्बर एवं 05 सितम्बर 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6) दिनांक 30 अगस्त, 03 सितम्बर एवं 06 सितम्बर 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7) दिनांक 27 अगस्त, 01 सितम्बर एवं 03 सितम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8) दिनांक 28 अगस्त, 02 सितम्बर एवं 04 सितम्बर 2024 को कानपुर सेन्ट्रल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9) दिनांक 29 अगस्त एवं 05 सितम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-
नवतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10) दिनांक 31 अगस्त एवं 07 सितम्बर 2024 को नवतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11) दिनांक 28 अगस्त 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12) दिनांक 30 अगस्त 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन -दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13) दिनांक 27 अगस्त एवं 03 सितम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14) दिनांक 28 अगस्त एवं 04 सितम्बर 2024 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15) दिनांक 01 सितम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16) दिनांक 02 सितम्बर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।








