Site icon Yashbharat.com

Train Cancelled : गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द, कई प्रभावित

wp 1694186196535

Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद

Train Cancelled : गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द, कई प्रभावित। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़े निर्माण कार्य के चलते Indian Railways ने 20 दिनों का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा, जिससे इस रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होगा।

Train Cancelled : गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द, कई प्रभावित

क्या होगा निर्माण कार्य?

रेलवे प्रशासन के अनुसार, नागपुर मंडल में प्लेटफॉर्म नंबर-3 (लाइन नंबर-05) पर बने वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदला जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के चलते अप मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखनी पड़ेगी।

14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

इस मेगा ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की 14 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी:
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238)
5 से 25 अप्रैल (कोरबा–अमृतसर)
7 से 27 अप्रैल (अमृतसर–बिलासपुर)
गोंडवाना एक्सप्रेस (12409/12410)
2 से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग 15 दिन रद्द
विशाखापत्तनम–निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12807/12808)
एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस
(18029/18030, 12101/12102)
4 से 26 अप्रैल के बीच विभिन्न तिथियों पर रद्द
लोकल ट्रेनें:
बल्लारशाह–गोंदिया मेमू
गोंदिया–कटंगी डेमू

5 से 25 अप्रैल तक पूरी तरह बंद

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस (15231/15232)
4 से 26 अप्रैल तक केवल दुर्ग स्टेशन तक ही चलेगी

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Exit mobile version