Site icon Yashbharat.com

Train Canceled: यात्री कृपया ध्यान दें, रेलवे ने फिर रद की 21 ट्रेनें, दो का बदला मार्ग, देखें लिस्‍ट

n24139631200ee75cba07b3c6804268db05528fbeb3a8fd1100f4b5e397ec3107147fbf9e8

Train Canceled: यात्री कृपया ध्यान दें, रेलवे ने फिर रद की 21 ट्रेनें, दो का बदला मार्ग, देखें लिस्‍ट : रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। जिसकी वजह से 21 गाड़ियों काे रद किया गया है, जबकि दो विलंब से चलेंगी और दो परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इसमें हावड़ा मुंबई लाइन से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर जोन वाली गाड़ियां शामिल हैं।

पूर्वाेत्तर में गाेरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन के रिमाडलिंग व कमीशनिंग कार्य की वजह से दो गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जिसके तहत 9, 11, 16, 18, 23, 25 एवं 30 अगस्त को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर होकर रवाना होगी, जबकि 8, 13, 18, 20, 25 एवं 27 अगस्त को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज-मानिकपुर होकर रवाना होगी।

 

चेन्नई एक्सप्रेस भी रद

 

दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गुंटूर जंक्शन सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 13 अगस्त को गया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस, 15 अगस्त को चेन्नई से चलने वाली गाड़ी संख्या 12390 चेन्नई-गया एक्सप्रेस रद रहेगी।

सक्ती में नान इंटरलाकिंग से दो गाड़ियां विलंब से

हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सक्ती स्टेशन नान इंटरलोकिंग के चलते 12 अगस्त को पुरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पुरी से चार घंटे देरी से चलेगी। वहीं, 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।

 

हावड़ा-मुंबई रूट की ये गाड़ियां रहेंगी रद

 

Exit mobile version