Site icon Yashbharat.com

Train Cancel रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस रद्द, 5 अन्य ट्रेनें भी नहीं चलेगी

wp 1693144267807

Train Cancel रेलवे पर्व पर भी ट्रेनों को रद्द कर दे रही है। आज रक्षाबंधन  है। इसके बावजूद 30 अगस्त से 8 सितंबर तक 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दी गई है। वहीं पांच अन्य ट्रेनें भी 31 अगस्त व एक सितंबर नहीं चलेंगी। इसका सीधा प्रभाव उन बहन व भाईयों पर पड़ेगा, जो रक्षासूत्र बंधाने के लिए पहुंचेंगे।

विद्युतीकृत का कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग

शहडोल – रूपौंद सेक्शन में बंधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेल लाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया। यह कार्य वैसे तो दो से आठ सितंबर तक होगा। लेकिन, ट्रेनें के परिचालन पर 30 अगस्त से ही असर पड़ेगा। नियमानुसार ट्रेनों को दो सितंबर से ही रद करनी चाहिए थी। दो दिन पहले ही परिचालन रद करने का औचित्य समझ से परे है।

जानिए कब से कब तक रद रहेंगी ट्रेनें

01 से 09 सितंबर तक 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।

31 अगस्त से 08 सितंबर तक 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस। –

01 से 10 सितंबर तक 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस

30 अगस्त से 08 सितंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।

01 से 07 सितंबर 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस।

02 से 08 सितंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।

रेलवे कह रही है कि अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। जाहिर है कि इसे कार्य को बिना ट्रेनों के पहिए को रोके पूरा कर पाना असंभव है। जब रेलवे इस तरह के कार्यों को पूरा करने के लिए ट्रेनों को रद्द करने की योजना बनाती पर्व तक दरकिनार कर दिया जाता है।

Exit mobile version