Site icon Yashbharat.com

Train Accident Averted in MP: बच्चों ने ट्रैक पर रखे पत्थर, गरीब रथ एक्सप्रेस ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

railway track

Train Accident Averted in MP: बच्चों ने ट्रैक पर रखे पत्थर, गरीब रथ एक्सप्रेस ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, अमलाई-बुढार रेलवे खंड पर मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब कुछ नाबालिग बच्चों की शरारत के कारण ट्रैक पर पत्थर रख दिए गए। उसी समय रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस वहां से गुजरने वाली थी, लेकिन चालक की सतर्कता से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया।

आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 6 की मौके पर मौत… कांकेर में दिल दहला देने वाला हादसा

Train Accident Averted in MP: बच्चों ने ट्रैक पर रखे पत्थर, गरीब रथ एक्सप्रेस ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

यह घटना शाम करीब 6:15 बजे किमी नंबर 883/21-31 के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, तीन नाबालिग बच्चे खेल-खेल में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर चले गए थे। जैसे ही ट्रेन चालक की नजर इन पत्थरों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही अनूपपुर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे कर्मचारियों के साथ जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों नाबालिगों की पहचान की गई, जो अमलाई क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में बच्चों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे खेलते समय ट्रैक पर पत्थर रखकर भाग गए थे।

तीनों को आरपीएफ पोस्ट लाकर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में जुवेनाइल जस्टिस के प्रावधानों के तहत उन्हें नोटिस देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस घटना के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक बीच रास्ते में खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

Exit mobile version