राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा: गोगामेड़ी मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के समेत 6 लोगों की मौत, 7 महीने की बच्ची गंभीर
चूरू (राजस्थान): राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर इलाके में एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दादरेवा (न्यागली गांव के पास) में एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रॉले के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों और कार चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में केवल 7 महीने की एक मासूम बच्ची ही बची है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंदिर में ढोक लगाने जा रहा था परिवार
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारानगर के सोमसीसर गांव निवासी एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना और ढोक लगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान न्यागली गांव के पास ट्रॉला चालक की कथित लापरवाही के कारण यह भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया। राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा: गोगामेड़ी मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के समेत 6 लोगों की मौत, 7 महीने की बच्ची गंभीर
कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घायल बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे सोमसीसर गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
ट्रॉला चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह और थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा: गोगामेड़ी मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के समेत 6 लोगों की मौत, 7 महीने की बच्ची गंभीर
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले (शुक्रवार) जयपुर के जमवारामगढ़ में भी एक कार खाई में पलटने से चार युवकों की मौत हो गई थी।

