Site icon Yashbharat.com

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: टीनशेड गिरने से 8 साल के बच्चे समेत 3 की मौत

Screenshot 20260318 083905 Chrome

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: टीनशेड गिरने से 8 साल के बच्चे समेत 3 की मौत। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक 8 वर्षीय मासूम सहित एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह जाटव अपने परिवार के साथ घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे थे। देर रात कच्ची दीवार पर रखा टीनशेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा और उसके नीचे सो रहे लोग दब गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना में परिवार के कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत सीएचसी कुरावली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रूबी, 8 साल के दिलीप और 13 वर्षीय देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया और 5 वर्षीय पल्लवी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Exit mobile version