Site icon Yashbharat.com

सडक हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की देर रात में कार्यवाही

IMG 20250504 WA0007 scaled

सडक हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की देर रात में कार्यवाह

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर पीरबाबा हाईवे पर बेतरतीब खडे भारी वाहनों पर किया जुर्माना
कटनी।सडक हादसों पर अंकुश लगाने के लिये श्पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं यातायात पुलिस टीम ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात पीरबाबा हाईवे पर ताबडतोड कार्यवाही की।

पुलिस ने सडक पर खडे बेतरतीब करीब एक दर्जन भारी वाहनों पर जुर्माना किया तथा आसपास दुकानदार व ढाबा संचालकों को हिदायत भी दी। देर रात तक दुकानों का संचालन करने वालों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर निर्धारित समय सीमा तक दुकान खोलने की समझाइश दी। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि पीरबाबा में हाईवे पर वाहनों को खडा करके चालक/परिचालक ढाबों, दुकानों में बैठे थे जिससे हाइवे मे जाम एवं यहाँ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुल के निर्माण के बावजूद भी यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है। सडक किनारे स्थित ढाबों व दुकानदारों द्बारा देर रात तक दुकान खोलकर व्यापार किया जाता है , जिससे आसामाजिक तत्वों का भी जमावडा बना रहता है. यातायात प्रभारी श्री पांडे ने रात में एसडीएम प्रदीप मिश्रा एवं नेशनल हाईवे के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की।

Exit mobile version