katniमध्यप्रदेश

प्रयाजराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर हाईवे पर यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रयाजराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्लीमनाबाद से चाका बायपास में हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने एवं हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण ज्ञात कर सुरक्षात्मक उपाय किए गए साथ ही रोड क्लियरेंस हेतु दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाया गया एवं रोड क्लियरेंस कराया गया । एवं दुकानदारों को नोटिस देकर 07 दिवस का समय देकर स्थाई अतिक्रमण को हटाने की समझाइश दी गई ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय,थाना प्रभारी माधवनगर रूपेश राजपूत,थाना प्रभारी स्लिमनाबाद अखिलेश दाहिया,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा एवं एनएचएआई की टीम उपस्थित रही*

Back to top button