Site icon Yashbharat.com

नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की उदासीनता से बदनाम हो रही यातायात पुलिस

IMG 20241222 WA0016 1

कटनी। शहर में जगह-जगह लगने वाले जाम के लिए यातायात पुलिस कम और नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता ज्यादा जिम्मेदार है। यातायात पुलिस का काम नगर निगम व जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई खाली सड़क पर यातायात का सुगम संचालन करना लेकिन शहर में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता अतिक्रमण हटाने की बजाय सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों से वसूली करता है। जिसके कारण सड़कें सिकुड़ जाती हैं। वहीं शहर में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही होती है। परिणामस्वरूप शहर में वाहनों के चलने के लिए सड़क आधे से भी कम बचती है। जिसकी वजह से जाम लगना स्वाभाविक है। यदि शहर में सड़कों पर से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया जाए तो काफी हद तक जाम की स्थिति से निजात मिल सकता है। पर शहर का बुद्धिजीवी वर्ग जाम की समस्या का स्थाई हल निकालने की बजाय हमेशा यातायात पुलिस को ही जाम के लिए जिम्मेदार ठहराता रहता है जबकि यातायात पुलिस के कारण ही अतिक्रमण के बाद बची कूची सड़क पर लोग आवागमन कर पा रहे हैं।

 

Exit mobile version