Site icon Yashbharat.com

ट्रैक्टर चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में

IMG 20260418 WA0013

ट्रैक्टर चोर ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त मे

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना 16 अप्रेल को प्रार्थी रमेश पटेल पिता दत्तराम पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्रामः झिन्नापिपिरया थाना ढीमरखेडा जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.04.26 को अर्जुन सिंह निवासी अजमेर राजिस्थान का मेरी टैक्टर ट्राली ग्राम खमतरा से बहोरिबंद ले जाने को कहकर गया था जो बहोरीबंद नही पहुंचा और फोन भी नही उठा रहा था जो मेरी टैक्टर ट्राली को बेईमानी पूर्वक चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कंमाक 226/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौराने विवेचना आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से गिरफतार कर उसके कब्जे से इण्डो फार्म नीले रंग का टैक्ट्रर ढाली किमती 700000 का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version