Site icon Yashbharat.com

3000 रुपये में ब्लैक से सिलिंडर लेकर घर गया, अगले ही दिन सिलिंडर खत्म हो गया

indane16042205791606897573 1772856395

नई दिल्ली। 3000 रुपये में ब्लैक से सिलिंडर लेकर घर गया, अगले ही दिन सिलिंडर खत्म हो गया

जंग से पैदा हुए हालात पर एलपीजी गैस सिलिंडर के बीच इसकी आपूर्ति में चल रही धोखाधड़ी दिल्ली वालों की मुसीबतों पर डबल अटैक साबित हो रही है। एक तो सिलिंडर मिलना मुश्किल है, ऊपर से इसकी कालाबजारी भी इस वक्त आम है।

पूर्वी दिल्ली की विवेक विहार गैस एजेंसी परिसर में मंगलवार को हंगामा हो गया। तबरेज नाम के उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि सोमवार वह 3000 रुपये में ब्लैक से सिलिंडर लेकर अपने घर गया था। उसके अगले ही दिन मंगलवार उसका सिलिंडर खत्म हो गया।

यही नहीं, सिलिंडर में इतनी गैस भी नहीं छोड़ी जा रही है, जिससे दो वक्त का खाना भी बन सके। इसकी शिकायत की सुनवाई भी एजेंसी संचालक नहीं कर रहे हैं। मंगलवार ऐसे ही एक मामले में विवेक विहार में हंगामा इस कदर बरपा कि पुलिस बुलानी पड़ी। उधर, पुलिस बेशक कालाबजारी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी भी खुलेआम अवैध रूप से सिलिंडर रिफलिंग हो रही है।

दिल्ली पुलिस इस वक्त जगह-जगह छापेमारी कर कालाबजारी करने वालों को कार्रवाई कर रही है। फिर भी, चौक-चौराहों पर अवैध रिफलिंग करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार ऐसा ही एक मामला विवेक विहार थाने से कुछ दूरी पर दिखा। वहां मौजूद लोगों की शिकायत थी कि सिलिंडर की रिफिलिंग 400-500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से की जा रही है। सुरक्षा इंतजामों का भी ख्याल न होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

गैस न मिलने से रो पड़े पिता-पुत्र
पूर्वी दिल्ली के एक गैस एजेंसी पर हैरान करने वाला वाकया दिखा। सिलिंडर भरवाने एजेंसी पर पहुंचे पिता-पुत्र का जब गैस नहीं मिली, तब वह रोने लगे। इनका कहना था कि वह काफी दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को भी वह इसी आस में आए थे कि सिलिंडर मिल जाएगा। लेकिन एक बार फिर उनको सफलता नहीं मिल सकी। मासूम बेटे ने बताया कि सिलिंडर न मिल पाने के कारण ठीक से खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। इतना बोलते-बोलते पिता-पुत्र रोने लगे। बावजूद इसके उनको गैस सिलिंडर नहीं मिल सका।

Exit mobile version