Toofan: रेमल तूफान से चिंतित हूं… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के राज्यों को मदद का दिया भरोसा
Toofan: रेमल तूफान से चिंतित हूं… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के राज्यों को मदद का दिया भरोसा
रेमल तूफान ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी तबाही मचाई है. इन राज्यों में रेमल से हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. इस प्राकृतिक आपदा में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इस बाबत एक पोस्ट लिखी है. गृहमंत्री ने लिखा है- असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में चक्रवात रेमल से पैदा हुई प्राकृतिक आपदा से बहुत चिंतित हूं. उन्होंने प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी यहां की स्थिति से अवगत करा देने की बात कही है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में रेमल चक्रवात से बिगड़े हालात को लेकर अमित शाह ने कहा कि वो इन राज्यों में प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा रह रहे हैं. उन्होंने तूफान प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. अमित शाह ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.