Nitin Gadkari On FASTag Pass System: Toll Tax: टोल टैक्स खत्म जैसी राहत, ₹3000 में सालभर फ्री टोल – गडकरी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से नया FASTag पास सिस्टम लागू।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स (Toll Tax) पर ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है। नितिन गडकरी ने आज (18 जून) FASTag पास सिस्टम पर नया ऐलान किया है। इस नये सिस्टम के तहत ₹3000 का फास्टैग रिचार्ज करवाने पर 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे।
पास एक साल तक वैलिड रहेगा। नया FASTag पास सिस्टम 15 अगस्त 2025 से देश में शुरू होगा। यह सिस्टम निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन आदि) के लिए होगा।
18 जून को सोशल मीडिया एक्स पर नया फास्टैग पास सिस्टम की घोषणा करते हुए नितिन गडकरी ने लिखा- महत्वपूर्ण घोषणा….एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।
उन्होंने आगे लिखा-यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।
वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।