Site icon Yashbharat.com

₹3000 में सालभर टोल फ्री यात्रा – जानिए कैसे मिलेगा फायदा, एनुअल पास लाएगा बचत, सुविधा और रफ्तार

₹3000 में सालभर टोल फ्री यात्रा – जानिए कैसे मिलेगा फायदा, एनुअल पास लाएगा बचत, सुविधा और रफ्तार। अगर आप हर दिन हाईवे का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार टोल टैक्स चुकाने से परेशान हैं, तो आपके लिए सरकार ने एक बहुत ही फायदेमंद स्कीम की घोषणा की है. केंद्र सरकार ने FASTag आधारित एनुअल पास योजना शुरू करने का ऐलान किया है जो 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगी. इस योजना के लागू होने के बाद लाखों ड्राइवरों और यात्रियों को राहत मिलेगी।

Toll Tax: टोल टैक्स खत्म जैसी राहत, ₹3000 में सालभर फ्री टोल – गडकरी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से नया FASTag पास सिस्टम लागू

₹3000 में सालभर टोल फ्री यात्रा – जानिए कैसे मिलेगा फायदा, एनुअल पास लाएगा बचत, सुविधा और रफ्तार

क्या है यह नया एनुअल पास ?

ये पास विशेष रूप से निजी इस्तेमाल वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कार, जीप और वैन जैसे वाहन शामिल हैं. इस पास की कीमत ₹3,000 होगी और इस पास के तहत वाहन मालिक एक साल या ज्यादा से ज्यादा 200 बार टोल से गुजर सकेंगे. इसका मतलब है कि साल भर टोल की झंझट से छुटकारा मिलेगा, बशर्ते आपकी यात्राएं 200 से अधिक न हों.

इस योजना की मुख्य विशेषताएं

  • एक बार ₹3,000 देने के बाद पूरे साल टोल के लिए बार-बार पेमेंट करने की जरूरत नहीं.
  • ये पास राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित सभी टोल बूथों पर मान्य होगा.
  • समय और ईंधन की बचत: टोल प्लाजा पर रुकने से जो समय और ईंधन बर्बाद होता है, वह बचेगा. लंबी कतारों और कैश पेमेंट की दिक्कतें भी खत्म होंगी.
  • स्थानीय सफर में भी लाभ: 60 किलोमीटर के अंदर आने-जाने वालों को बार-बार टोल देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी.

किन लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा?

इस स्कीम से सबसे ज्यादा लाभ रोजाना ऑफिस या बिजनेस ट्रैवल करने वाले लोगों को मिलेगा. वहीं, जो लोग अक्सर लॉन्ग ड्राइव या रोड ट्रिप्स पर जाते हैं, उनके लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा. यह योजना सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि समय, ईंधन की भी बचत करेगी. साथ ही टोल विवाद, गलत कटौती या रिफंड जैसी समस्याएं भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।

 

पास लेने की प्रक्रिया क्या होगी?

इस एनुअल पास को लेना बेहद आसान होगा. सरकार की योजना है कि जल्द ही NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की वेबसाइट पर और हाईवे ट्रैवल ऐप पर एक नया पोर्टल शुरू किया जाएगा, वहां से लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और पास को अपने मौजूदा FASTag अकाउंट से लिंक करवा सकेंगे.

Exit mobile version