Site icon Yashbharat.com

Tokyo Olympics Live: सेमीफाइनल में भारतीय-अर्जेंटीना में कड़ी टक्कर, अर्जेंटीना 2 भारत का 1 गोल

honki scaled

Tokyo 2020 Olympics - Hockey - Women - Quarterfinal - Australia v India - Oi Hockey Stadium, Tokyo, Japan - August 2, 2021. Deep Ekka of India in action against Mariah Williams of Australia. REUTERS/Kim Hong-Ji

2nd क्वार्टर समाप्त

दूसरे क्वार्टर का खेल पूरा हो चुका है। इसमें अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए 18वें मिनट में गोल कर स्कोर को बराबर किया। हालांकि इसके बाद भारत को तीन पैनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई।
04:07 PM, 04-AUG-2021
2nd क्वार्टर: भारत को दूसरा पैनल्टी कॉर्नर

भारतीय टीम की आक्रामकता बरकरार है। 26वें मिनट में भारत को दूसरा पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार गुरजीत उसे गोल में तब्दील करने से चूक गईं। स्कोर अभी 1-1 की बराबरी पर।
04:00 PM, 04-AUG-2021
2nd क्वार्टर: अर्जेंटीना का पहला गोल

अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए अपना पहला गोल कर दिया है। पैनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए अर्जेंटीना की तरफ से 18वें मिनट में मारिया बारिवेउवो ने गोल किया। दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर।

03:54 PM, 04-AUG-2021
दूसरा क्वार्टर शुरू

दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। गुरजीत कौर के गोल की वजह से भारत की बढ़त अभी भी बरकरार है।
03:53 PM, 04-AUG-2021
1st क्वार्टर समाप्त: भारत आगे

पहला क्वार्टर समाप्त हो चुका है और भारत इस दौरान अर्जेंटीना के ऊपर हावी रहा है। भारतीय टीम की 1-0 की मजबूत और मनोवैज्ञानिक बढ़त अभी बरकरार है।
03:49 PM, 04-AUG-2021
1st क्वार्टर: अर्जेंटीना को पैनल्टी कॉर्नर

मैच के आठवें मिनट में अर्जेंटीना को पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत की तरफ से सलीमा टेटे ने उसका अच्छे से बचाव किया।
03:33 PM, 04-AUG-2021
1st क्वार्टर: भारत ने ली बढ़त

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। टीम ने दूसरे ही मिनट में अपना पहला गोल कर दिया है। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने शानदार गोल से खाता खोला। गुरजीत ने पैनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।
03:16 PM, 04-AUG-2021
भारतीय टीम का सफर

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। उसे शुरुआती तीन ग्रुप मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। एक समय भारतीय टीम के ऊपर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की। रानी के नेतृत्व में महिला टीम ने अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीते और क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रही। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए खतरनाक मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पटखनी दी।
03:07 PM, 04-AUG-2021
भारतीय टीम

कप्तान रानी की अगुवाई में भारतीय महिला टीम एक बार फिर से अपना बेहतरीन खेल दिखाने के लिए तैयार है। अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम के 11 खिलाड़ियों की घोषणा हो चुकी है।

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग सेक्शन में आप सभी का स्वागत है। आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है। ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची महिला टीम फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर है. लेकिन उसके लिए उसे अर्जेंटीना से पार पाना होगा।

Exit mobile version