Latestमध्यप्रदेश

Today Weather in MP प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल, कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की संभावना

Today Weather in MP प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल, कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की संभावना

Today Weather in MP प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छा गए हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना भी बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भोपाल, जबलपुर संभाग के जिलों और नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, रीवा, सतना, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

This read:- WWE खली ने राजस्थान के जोधपुर में कहा कि राहुल गांधी खुद एक जुमला बन गए उन्हें नहीं पता कि क्या करना है

Mp Weather Alert सोमवार को एमपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना

बैतूल, खरगोन एवं बड़वानी जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। उधर, रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। रविवार को शाम सात बजे राजधानी में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ीं। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई।

Today Weather in MP प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल, कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की संभावना

अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने हुए हैं। इससे रात में तापमान बढ़ा रहने से बेचैनी बढ़ने लगी है। दिन में भी उमस बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में पूर्वी ईरान पर बन गया है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा से होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है।

Today Weather in MP प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल, कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की संभावना

This read:- Job Alert अग्निवीर सहित अन्य स्थायी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आज सोमवार से शुरू

Back to top button