Site icon Yashbharat.com

संगठन को मजबूत करने जिले में हुई कांग्रेस ब्लाक व उपब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

1551934077 7349

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर जिले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, रीठी ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अहमद, बाकल उपब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, स्लीमनाबाद उपब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, बिलहरी उपब्लॉक अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम, ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, देवरीहाटाई उपब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत दुबे, विजयराघवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह बघेल, सिंगोड़ी उपब्लॉक अध्यक्ष शरद दुबे, बरही उपब्लॉक अध्यक्ष अंबिका प्रसाद (लल्ला), मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुशील जायसवाल, इंदिरा गांधी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, राजीव गांधी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता एवं माधवनगर उपब्लॉक अध्यक्ष अजय जेसवानी को नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने सभी नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को बधाई देते हुए ब्लाक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Exit mobile version