कैलाश मान सरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने शहर में 24 अगस्त को निकाली जाएगी कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा, शहर की धर्म प्रेमी जनता से यात्रा में शामिल होने की अपील

कैलाश मान सरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने शहर में 24 अगस्त को निकाली जाएगी कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा, शहर की धर्म प्रेमी जनता से यात्रा में शामिल होने की अपील
कटनी(YASHBHARAT.COM)। चीन के कब्जे से कैलाश मान सरोवर को मुक्त कराने कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति के तत्वाधान में आगामी 24 अगस्त को शहर में कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। 24 अगस्त को पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को निकाली जाने वाली इस धार्मिक यात्रा के संबंध जानकारी देने गत दिवस एक पत्रकारवार्ता का आयोजन पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार के मित्र बिहार कालोनी स्थित निवास पर किया गया। पत्रकारवार्ता में यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति के संयोजक जगदीश सिंह भदौरिया ने बताया कि
कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा’ या ‘श्रावण संकल्प अभियान’ भारत-तिब्बत सहयोग मंच जैसे संगठनों द्वारा कैलाश मानसरोवर क्षेत्र की मुक्ति और सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुनरुत्थान के लिए चलाया जाने वाला एक देशव्यापी संकल्प व जन जागरूकता अभियान है। जिसका मुख्य उद्देश्य कैलाश मानसरोवर को तिब्बत (चीन) के नियंत्रण से मुक्त कराने और सनातन आस्था को संरक्षित करने के लिए समाज में जन-जागरण फैलाना है। यह अभियान अमूमन सावन (श्रावण) मास के दौरान देश के विभिन्न शिव मंदिरों में संकल्प बैठकों, पूजार्चना और सभाओं के माध्यम से आयोजित किया जाता है। श्री भदोरिया ने बताया कि इस वर्ष भी सावन माह में देश भर में इस तरह के अभियान चला कर कैलाश मान सरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को 24 अगस्त 2026 को कटनी शहर में भी कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 24 को दोपहर 1 बजे शहर के जगन्नाथ चौक से प्रारंभ होगी और आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, झंडा बाजार, सराफा बाजार, सुभाष चौक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए मधई मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी। जहां यात्रा में शामिल कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा भगवान भोले नाथ का विधि विधान से अभिषेक किया जाएगा और प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा। पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार, समाजसेवी अर्पित पोद्दार, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही। कैलाश मान सरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा समिति के संयोजक जगदीश सिंह भदौरिया ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से ही इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने की अपील की है।







