Site icon Yashbharat.com

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन प्रमुख स्वीट्स दुकानों पर मारा छापा; मावा और लड्डुओं के सैंपल लिए

रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार; ग्वालियर में भिंड से आया 2,200 किलो अमानक मावा जब्त, कीमत ₹7 लाख से अधिक

रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार; ग्वालियर में भिंड से आया 2,200 किलो अमानक मावा जब्त, कीमत ₹7 लाख से अधिक

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन प्रमुख स्वीट्स दुकानों पर मारा छापा; मावा और लड्डुओं के सैंपल लिए

भोपाल: शरद पूर्णिमा और आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए राजधानी भोपाल में शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन की विशेष टीम ने शहर के तीन प्रमुख मिठाई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर पनीर, मावा, दूध और त्योहार विशेष लड्डुओं के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।

इन तीन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

  1. जय श्री कृष्ण स्वीट्स (अमरनाथ क्षेत्र):

    टीम ने संस्थान में औचक जांच कर दूध, पनीर और मावा के सैंपल जांच के लिए जब्त किए।

  2. गुर्जर डेयरी एवं स्वीट्स (छोला रोड):

    यहां से मावा और शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में तैयार विशेष लड्डुओं के नमूने लिए गए।

  3. गुप्ता स्वीट्स एंड नमकीन (छोला रोड):

    प्रशासन की टीम ने प्रतिष्ठान से मावा और मावा-निर्मित लड्डुओं के सैंपल एकत्र किए।

जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के समय दूध, मावा और मिठाइयों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। एकत्र किए गए सभी नमूनों को राज्य परीक्षण प्रयोगशाला (राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला) भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों तक शहर भर में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version