साइबर क्राइम को लेकर दिए टिप्स, अपनी वालेट की सुरक्षा कैसे करें
साइबर क्राइम को लेकर दिए टिप्स, अपनी वालेट की सुरक्षा कैसे करें
कटनी।साइबर क्राइम को लेकर दिए टिप्स, अपनी वालेट की सुरक्षा कैसे करें ।साइबर अपराधों की घटनाएं वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही हैं। लोग कई बार गलती करते हुए अपना नुकसान करा लेते हैं।
इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने जिले के समस्त थानाप्रभारियों को निर्देशित किया है कि शहर हो या गांव हर जगह साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाकर जनता के बीच जनसंवाद कायम किया जाय, जनता की छोटी मोटी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाय। इसी क्रम में आज दोपहर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने ग्राम कैलवारा में जनसंवाद के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध को लेकर सचेत किया।
थाना प्रभारी ने कहा कि अपने मोबाइल नंबर पर आने वाली ओटीपी किसी को नहीं बताएं। अनजान मोबाइल नंबर से आने वाले काल को रिसिव मत करें।ज्यादातर घटनाओं में लोग नासमझी के कारण साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं।लोगों को इस तरह की घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए जनसंवाद स्थल पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा सहित स्टाफ उपस्थित रहा