तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मद्य निषेध सप्ताह पर नुक्कड नाटक का आयोजन

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
मद्य निषेध सप्ताह पर नुक्कड नाटक का आयोज

कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय में मद्य निषेध सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम डॉ माधुरी गर्ग डॉक्टर रूकमणि प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकाश तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और नशा न करने का समाज से अनुरोध किया नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह बताया कि नशा घर परिवार समाज सभी को नष्ट करता है। धीरे-धीरे यह पूरे राष्ट्र को भी नष्ट करता है इसलिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए और नशा नहीं करना चाहिए। नाश मनुष्य को कीमत की तरह समाप्त करता है नशा की लत से दूर रहने की की आवश्यकता है। इसी के अंतर्गत कुमारी आकांक्षा पांडे ने नशा उन्मूलन से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। डॉ सुनील कुमार बाजपेई ने मध्य निषेध सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दिए तथा उन्होंने कहा कि नशा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक बहुत ही प्रशंसनीय है नुक्कड़ नाटक के द्वारा समाज को जागरूक किया जा सकता है यह एक सशक्त माध्यम है।इस कार्यक्रम में डॉ राजश्री शर्मा, डा शैलजा कटारे, डॉ रितु त्रिपाठी, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ सरदार दिवाकर तथा विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही।

Exit mobile version