Site icon Yashbharat.com

TI बना भाई-कुछ ही देर बाद युवक ने की महिला के साथ छेड़छाड़

unnamed 14

इंदौर। 10वीं की छात्रा गायत्री के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को ‘टीआई मेरा भाई’ अभियान चलाया। चौराहों, स्कूलों में छात्राओं से संपर्क किया और कहा अब छेड़छाड़ नहीं हो सकती। मैं तुम्हारा भाई हूं। कुछ ही देर बाद एक मनचले ने युवती का हाथ पकड़ लिया और साथ ले जाने लगा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब सवा सात बजे की है। श्रद्धापुरी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपित सूरज पिता सुरेश को पकड़ा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मां के साथ जा रही थी। आरोपित शराब के नशे में आया और हाथ पकड़कर बोला मैं प्यार करता हूं। मेरे साथ चलना पड़ेगा।

पीड़िता थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी और पकड़ लिया। घटना के कुछ देर पहले ही टीआई ने छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में ‘टीआई मेरा भाई’ अभियान चलाया था। उन्होंने छात्राओं को थाने, टीआई व बीट के पुलिसकर्मियों के नंबर शेयर कर कहा कि घटना हो तो तत्काल सूचना दें। टीआई ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी दिए।

8वीं की छात्रा से अश्लील हरकत –

भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित भावना नगर में शुक्रवार दोपहर आरोपित दीपेश बलाई 8वीं की छात्रा के घर में घुसकर अश्लील हरकतें करना लगा। छात्रा की मां ने डॉयल-100 पर कॉल किया लेकिन आरोपित फरार हो गया।

शेयर ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी ने घर में घुसकर की मारपीट –

स्कीम-54 निवासी 25 वर्षीय युवती ने शेयर ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी बृजेशसिंह के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। युवती शेयर ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करती है। उसका आरोप है की ब्रजेश घर में घुस गया और बहन के साथ अश्लील हरकत भी की।

एक साल से पीछा करते थे बदमाश, दो पर केस –

आजाद नगर पुलिस ने मूसाखेड़ी निवासी युवती की शिकायत पर आरोपित मनीष यादव व रोहित यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। आरोपित एक साल से पीछा कर परेशान करते थे। युवती पर बातचीत का दबाव बना रहे थे।

Exit mobile version